Sep 06, 2026
Sep 06, 2026
Dedicated to all of my wonderful teachers...
हर कदम पर राह दिखाते हैं आप,
गिरते हैं हम, फिर उठाते हैं आप।
किताबों के पन्नों से आगे बढ़कर,
ज़िंदगी का मतलब समझाते हैं आप।
अंकों से नहीं, कोशिशों से जीतना सिखाया,
हर हार के बाद फिर से उठना सिखाया।
आज जो खड़े हैं अपने पैरों पर,
उस सफ़र में सबसे पहले आपका हाथ पाया।
हज़ारों लफ़्ज़ चाहिए एक किताब बनाने के लिए,
हज़ारों रंग चाहिए एक रंगोली बनाने के लिए,
हज़ारों धागे चाहिए एक कपड़ा बनाने के लिए,
पर सिर्फ़ एक अच्छा शिक्षक चाहिए
हज़ारों बच्चों का जीवन बनाने के लिए।